फतुहा: नदी थाना पुलिस ने सिक्स लेन पुल के नीचे एक गुमटीनुमा दुकान से गांजा और शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Jul 8, 2026 नदी थाना पुलिस ने सिक्स लेन पुल के नीचे एक गुमटीनुमा दुकान से 1.7 केजी गांजा तथा आरोपी के घर से 277 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दुकानदार सबलपुर बांसतल निवासी सुनील कुमार है। मौके से सुनील कुमार का भाई रंजीत कुमार भागने में सफल रहा है। इस बात की जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी वन अवधेश कुमार ने दिया है।