दमोह: उमा मिस्त्री की तलैया परिसर में सकल हिंदू समाज ने फूलों की होली और भजन संध्या का आयोजन किया
Damoh, Damoh | Mar 18, 2025 दमोह आज मंगलवार शाम 7 बजे से सकल हिंदू समाज के द्वारा शहर के उमा मिस्त्री की तलैया परिसर में होली के अवसर पर फूलों की होली एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान सकल हिंदू समाज के जिला अध्यक्ष कपिल सोनी एवं युवा अध्यक्ष मोंटी रैकवार सहित विभिन्न संरक्षकों व आयोजन मंडली के द्वारा राधे कृष्ण का विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद फूलों की वर्षा कर होली मनाई।