जगदलपुर: मैंगो महोत्सव 2.0 को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी, कलेक्टर ने किसानों और आम के प्रसंस्कृत उत्पादों को किया सम्मानित
बस्तर अंचल की समृद्ध जैव-विविधता और अद्वितीय कृषि संपदा को वैश्विक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जगदलपुर के क्रांतिकारी डेबरीधुर उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र परिसर में दो दिवसीय भव्य 'बस्तर आम महोत्सव 2026' का गरिमय आयोजन संपन्न हुआ।