पिंड्रा: कोतवाली पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी का मोबाइल बरामद किया गया
मुखबिर की सूचना पर हरिश्चन्द्र पार्क के पीछे वाले गेट के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन रेडमी कम्पनी का (कीमती करीब 21 हजार रुपये) बरामद किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कि जा रही है।