बसंत विहार मेट्रो स्टेशन के नीचे भीषण हादसा
कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से ट्राला में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।
सूचना मिलते ही हनुमंत विहार पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे के चलते कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु कराया।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
📍स्थान: बसंत विहार मेट्रो स्टेशन, हनुमंत विहार, कानपुर
.
.
.
.
#Kanpur #KanpurNews #HanumantVihar #BasantViharMetro #RoadAccident