कुम्हेर: कुम्हेर पुलिस ने लूट के मामले में वांछित स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
पुलिस थाना कुम्हेर ने लूट के एक प्रकरण में वांछित स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को डीएसटी टीम के सहायक उप निरीक्षक सुल्तान सिंह मय जाप्ता तथा थाना कुम्हेर के सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह मय जाब्ता ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।