मोहनलालगंज: छत पर शराब पीने का विरोध पड़ा भारी, महिलाओं पर हुआ हमला, कई घायल; केस दर्ज
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धनुवासांड गांव में छत पर शराब पीने का विरोध करना महिलाओं को भारी पड़ गया। पीड़ित उर्मिला, गुड्डी, सुमन और नन्हकई की तहरीर पर पुलिस ने पंकज सिंह, रिंकू सिंह और राजन सिंह समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने छत पर बोतल फेंकने से मना करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।