गुण्डरदेही: गुंडरदेही नगर में चोरी की बड़ी वारदात, कंचन डहरे के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी चुराई
गुंडरदेही नगर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। साहू सदन के पीछे स्थित कंचन डहरे के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य ग्राम रूदा में आयोजित पारिवारिक दसगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।जानकारी के अनुसार, गुंडरदेही के साहू सदन के पीछे रहने वाली कंचन डहरे के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया।