हुज़ूर: वाराणसी में सीएम डॉ. मोहन यादव की सादगी, सड़क किनारे कचौड़ी-पूरी का लिया स्वाद
Huzur, Bhopal | Apr 4, 2026 वाराणसी दौरे पर पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी सादगी से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। एयरपोर्ट जाते समय उनका काफिला अचानक मिंट हाउस स्थित श्रीराम भंडार पर रुक गया, जहां उन्होंने बनारस की मशहूर कचौड़ी, पूरी -राम बाजी और जलेबी का स्वाद लिया|