गोंडा: इटियाथोक ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में क्षेत्रपंचायत की बैठक संपन्न मेहनौन विधायक सहित बड़ी संख्या में रहे लोग
Gonda, Gonda | Feb 15, 2024 गोंडा जिले के विकासखंड इटियाथोक में ब्लॉक प्रमुख पूनम द्विवेदी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई, जहां पर विकास से संबंधित प्रस्ताव मांगा गया और विकास का खाका खींचा गया। ब्लॉक प्रमुख ने महिलाओं की कम उपस्थिति पर चिंता जताई। वहीं मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भैय्या ने केंद्र की मोदी व राज्य की योगी सरकार के कार्यों का बखान किया।