गोंडा: माधवपुर के पास सड़क किनारे खड़ी कार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Gonda, Gonda | Feb 15, 2024 गुरुवार को गोंडा-लखनऊ मार्ग पर माधवपुर के पास सड़क किनारे खड़ी कार में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी देहात कोतवाली पुलिस व एम्बुलेंस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल भेजा।