गोंडा: पूरे दत्ता गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट 5 घायल, क्रास रिपोर्ट दर्ज
Gonda, Gonda | Feb 15, 2024 धानेपुर थानाक्षेत्र के पूरे दत्ता गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई दोनों पक्षों के तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए हैं । दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए शिकायत की गई है,जिस पर पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज की है। अशोक कुमार के मुताबिक उनकी पत्नी सहित पक्ष की तीन महिलाओं को चोटें आई हैं जबकि दूसरे पक्ष के सगे भाइयों को चोटें आई हैं।