सीतापुर: शास्त्री नगर में अज्ञात कारणों से युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणो के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था जिसके बाद हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्यों के द्वारा युवक को उपचार हेतु अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर के द्वारा गंभीर अवस्था में उपचार किया जा रहा है जानकारी के अनुसार मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।