महोबा: महोबा जनपद की सीमा से सटे मुड़हरा गांव निवासी युवक की सल्फास के सेवन से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Jun 11, 2026 मुड़हरा गांव निवासी 25 वर्षीय नंदराम नामक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास का सेवन कर लिया। जिसे गंभीर हालत में महोबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने युवक का प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया। वहीं रिफर दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक कि मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।