भरनो: भरनो स्कूल चौक के समीप बाइक की टक्कर से तीन लोग गंभीर घायल,एक रिम्स रेफर
Bharno, Gumla | Jun 13, 2026 भरनो स्कूल चौक स्थित सर्विस रोड पर शनिवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी।इस दुर्घटना में बाइक चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में भरनो स्कूल चौक निवासी ठेला संचालक मोहन साहू (45 वर्ष),बाईक चालक खटको गांव निवासी रोपना उरांव (19 वर्ष) तथा बाईक सवार इसी गांव का महावीर उरांव (18 वर्ष) शामिल हैं।