महोबा: महोबा में डीसीडीसी बैठक में 5 नई पैक्स समितियों के गठन को मिली मंजूरी, बैठक की अध्यक्षता डीएम ने की
Mahoba, Mahoba | Jul 13, 2026 महोबा सहकारिता विभाग में गठित डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेण्ट कमेटी की बैठक जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सहकारिता, मत्स्य एवं दुग्ध विभाग की योजनाओं और नई समितियों के गठन की समीक्षा की गई। वर्ष 2025-26 में 03 और 2026-27 में 02 समितियों का गठन पूर्ण हो चुका है, जिसे कमेटी ने अनुमोदित किया।