चायल तहसील में अधिवक्ता व लेखपाल के बीच विवाद, मारपीट का आरोप, सुनिए जुबानी
कौशांबी। चायल तहसील परिसर में अधिवक्ता और लेखपाल के बीच विवाद का मामला सामने आया है। लेखपाल राजेश्वर ने आरोप लगाया है कि एक अधिवक्ता ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए दबाव बना रहे थे।
लेखपाल के अनुसार, संबंधित व्यक्ति ग्राम सुरसेनी का निवासी है, जबकि उनकी तैनाती ग्राम कटैया हल्के में है। उन्होंने नियमानुसार प्रमाण-पत्र जारी करने में असमर्थता जताई, जिससे विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर अधिवक्ता ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की।
घटना के बाद लेखपाल ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच की जा रही है।
UP Police UPVidhansabha UP Tak Kaushambi Police Kaushambi Live DM Kaushambi News Tak News18 India Singham Patrika Newspaper