हरोली: हरौली कॉलेज में 9.50 करोड़ रुपये की लागत से नया साइंस ब्लॉक बनेगा
Haroli, Una | Sep 29, 2026 हरौली के प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय में 9.50 करोड़ रुपये की कीमत से नए विज्ञान भवन का निर्माण शुरू होगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने इसकी आधारशिला रखी और बताया कि यह ब्लॉक विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशाला और बेहतर सुविधाएं देगा। महाविद्यालय में छात्रों की संख्या बढ़ने के कारण यह कदम जरूरी बताया गया।