लोहारू: शहर के विकास को लेकर नगर पालिका कार्यालय लोहारू में हुई महत्वपूर्ण बैठक
लोहारू नगरपालिका कार्यालय में आज एक साधारण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नगरपालिका प्रधान श्री प्रदीप बंटी तायल ने की। बैठक में सचिव तेजपाल तंवर, एमई सुरेन्द्र सांगवान, सूर्यदत्त तिवारी सहित नगर के पार्षदगण उपस्थित रहे।