सरधना: देवीगंज के वैश्य धर्मशाला में मनाया गया भाजपा का 46वां स्थापना दिवस, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर किया गया ल्यार्पण
सरधना देवीगंज बाजार स्थित वैश्य अग्रवाल धर्मशाला में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पार्टी के संस्थापकों को याद किया। वही श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया