खजनी: गोरखपुर में नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश में गोताखोर नहीं पहुंचे, तीन घंटे बाद भी खोज शुरू नहीं
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में कौड़ीराम के आमी पुल के पास एक व्यक्ति नदी में डूब गया। तीन घंटे तक गोताखोर नहीं पहुंचे, जिससे परिजन और ग्रामीण नाराज हैं। पुलिस ने कहा गोताखोर रास्ते में हैं और जल्द तलाश शुरू की जाएगी।