नकुड: बीराखेड़ी में नाला निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट
बेरखेड़ी में नाला निर्माण को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को प्रशासन के लिए चुनौती बना रहा। हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष रोहित प्रधान द्वारा महापंचायत बुलाने की घोषणा के बाद प्रशासन ने एहतियातन गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नाला निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई है। मामले को सुलझाने के लिए प्रशासन की ओर से कई