हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र में पतंग विक्रेताओं को थमाया नोटिस, बसंत पंचमी पर चाईनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध
ज्वालापुर पुलिस में शुक्रवार को चाईनीज मांझे के विरोध में अभियान चलाया। पुलिस ने तमाम पतंग विक्रेताओं को नोटिस भी थमाया। पुलिस ने पतंग विक्रेताओं को चेतावनी दी कि अगर बसंत पंचमी पर किसी ने भी चाईनीज मांझे की बिक्री की तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चाईनीज मांझे में फंसकर आए दिन न केवल पक्षी मरते हैं बल्कि लोग भी चोटिल होते हैं।