गड़हनी: कल काउप गांव में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए लगेगा केवाईसी शिविर
गड़हनी प्रखंड के काउप पंचायत अंतर्गत काउप गांव में कल सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर केवाईसी शिविर लगाया जाएगा। वही अगले दिन पंचायत के बालबांध गांव में भी शिविर लगेगा। बीडीओ अर्चना कुमारी ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि शिविर में उपस्थित होकर अपना केवाईसी जरूर करा ले नहीं तो पेंशन बंद हो जाएगी। शिविर में आधार कार्ड, बैंक पासबुक लेकर अवश्य आए।