मटिहानी: खोरमपुर चकोर गंगा घाट में स्नान के दौरान डूबने से मटिहानी प्रखंड प्रमुख का पोते की हुई मौत, छानबीन में जुटी पुलिस
मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर चकोर गंगा घाट में स्नान करने गए मटिहानी प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ राय का पोता मटिहानी खरीदी निवासी विजय राय उर्फ बबलू राय का 20 वर्षीय पुत्र आदित्य भारद्वाज स्नान करने के क्रम में डूब कर मर गया. घटना की सूचना मिलने के बाद मटिहानी अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार मटिहानी थाना अध्यक्ष घटना स्थल पहुँचे.