बाड़ी: बिजौलीगांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
Bari, Dholpur | Feb 14, 2025 सदर थाना बाड़ी इलाके के बिजौली गांव में शुक्रवार दोपहर को एक 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक वकील पुत्र हरिचंद कुशवाह, उम्र 17 वर्ष, निवासी बिजौली बाड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के शव को जिला अस्पताल धौलपुर की मोर्चरी में रखवाया गय