बाड़ी: कट्टे की नोंक पर नाबालिग लड़की से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म
Bari, Dholpur | Feb 12, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र बाड़ी में एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस के रहने वाले युवक ने उक्त वारदात को कट्टे की नोक पर अंजाम दिया है। पीड़िता के गुमसुम होने पर परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो मामले की पता लगा। इसके बाद नाबालिग की मां ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।