बाड़ी: कंचनपुर थाना इलाके में गौर तस्करों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर की फायरिंग, एक कार्यकर्ता के पैर में लगी गोली
Bari, Dholpur | Feb 13, 2025 बाड़ी के कंचनपुर थाना क्षेत्र में कंटेनर में गायों को भरकर ले जा रहे गोतस्करों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली बजरंग दल के कार्यकर्ता के पैर में जा लगी। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर कंटेनर और उसके आगे जा रही जीप को पकड़ लिया। इस दौरान गौतस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे।