पुपरी: पुपरी नगर मंडल भाजपा द्वारा पुपरी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि मनाई गई
पुपरी नगर मंडल भाजपा द्वारा पुपरी में नगर मंडल अध्यक्ष रणधीर चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को 4 बजे दिन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित विधायक नागेन्द्र राउत सहित सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।