जशपुर: जशपुर जिले के पमसाला के पास बुलेरो पुल से टकराई, चालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
जशपुर जिले के ग्राम पमसाला के पास शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे एक सड़क हादसा हो गया। बुलेरो वाहन के चालक मनभाजन राम का वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तपकरा 108 संजीवनी एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक उपचार देते हुए तत्काल तपकरा सामुदायिक स्वास्