🏥 शासकीय अस्पतालों–स्वास्थ्य केन्द्रों का नियमित निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की पहल।
कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा जिले के शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों एवं अस्पतालों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री रोहित लोधी ने मंगलवार को बेगमगंज स्थित शासकीय सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों में उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के साथ उनके प्रति संवेदनशील एवं आत्मीय व्यवहार भी रखें, ताकि स्वस्थ होकर अस्पताल से लौटने वाले मरीज अपने साथ अच्छे अनुभव लेकर जाएं।
#स्वास्थ्य_सेवाएं #बेहतर_उपचार #Raisen #जनसेवा
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Collector Office Raisen
Raisen, Madhya Pradesh | Nov 17, 2026