नौगावां सादात: बैंक के लोन से परेशान युवक ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, भाई ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो हुआ वायरल
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के पंजूसराय गांव में लोन के विवाद को लेकर एक युवक ने बैंक टीम और पुलिस की मौजूदगी में खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली, गंभीर रूप से झुलसे युवक के भाई ने आरोप लगाया कि पुलिस की शह पर यह घटना हुई और बिना किसी पूर्व नोटिस के बैंक टीम घर खाली कराने पहुंची थी,घटना से जुड़े मुख्य बिंदु:घटना स्थल: पंजूसराय गांव, नौगांवा सादात थाना।