प्रतापगढ़: फरेंदुपुर पेट्रोल पंप पर बाइक बनी आग का गोला, बाल-बाल टली बड़ी अनहोनी
फरेंदुपुर पेट्रोल पंप पर पल्सर बाइक में पेट्रोल भरवाकर बाइक स्टार्ट करते ही बुधवार शाम 7 बजे अचानक उसमें भीषण आग लग गई। इस हादसे से हड़कंप मच गया। पंप के सुरक्षा उपकरण फेल होने पर ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाई। बसवाही निवासी युवक सुरक्षित है, लेकिन पंप की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।