Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
No video available

सनातन धर्म एकता जिंदाबाद रहेगा।। ब्राह्मणों द्वारा पूजन के लिए संपर्क करें 9792805208पर

Bara, Allahabad | Dec 9, 2024

MORE NEWS

हाईवे क्रॉसिंग पर कार और बाइक की टक्कर, दो बाइक सवार गंभीर घायल

घूरपुर थाने से महज 100 मीटर दूर हुआ हादसा, कार चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा

प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर बने हाईवे क्रॉसिंग पर बुधवार को सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कार और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कार सवार को पकड़ लिया। वहीं घायल बाइक सवारों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

रिपोर्ट — मनोज कुमार बिंद पत्रकार
यूनाइटेड भारत बारा

हाईवे क्रॉसिंग पर कार और बाइक की टक्कर, दो बाइक सवार गंभीर घायल घूरपुर थाने से महज 100 मीटर दूर हुआ हादसा, कार चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर बने हाईवे क्रॉसिंग पर बुधवार को सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कार और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कार सवार को पकड़ लिया। वहीं घायल बाइक सवारों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। रिपोर्ट — मनोज कुमार बिंद पत्रकार यूनाइटेड भारत बारा

Bara, Allahabad | Jul 14, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

करछना थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बेटियों और एक बेटे के सिर से उठा पिता का साया

प्रयागराज। करछना थाना अंतर्गत भरहा गांव निवासी हंसराज पटेल (30) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हंसराज किसी काम से करछना मार्ग होते हुए कोहरार की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि मृतक हंसराज पटेल के परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। बच्चों की उम्र लगभग 6 वर्ष, 5 वर्ष और 4 वर्ष बताई जा रही है। पिता की मौत से मासूम बच्चों के सिर से स्नेह और सहारे का साया उठ गया है।

ग्रामीणों के अनुसार कुछ वर्ष पहले भी इसी मार्ग पर हंसराज पटेल का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उनका एक पैर कट गया था। इसके बावजूद वह परिवार का पालन-पोषण करने के लिए मेहनत करते रहे। इस हादसे ने एक बार फिर परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट — मनोज कुमार बिंद पत्रकार
यूनाइटेड भारत बारा

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ करछना थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बेटियों और एक बेटे के सिर से उठा पिता का साया प्रयागराज। करछना थाना अंतर्गत भरहा गांव निवासी हंसराज पटेल (30) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हंसराज किसी काम से करछना मार्ग होते हुए कोहरार की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक हंसराज पटेल के परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। बच्चों की उम्र लगभग 6 वर्ष, 5 वर्ष और 4 वर्ष बताई जा रही है। पिता की मौत से मासूम बच्चों के सिर से स्नेह और सहारे का साया उठ गया है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ वर्ष पहले भी इसी मार्ग पर हंसराज पटेल का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उनका एक पैर कट गया था। इसके बावजूद वह परिवार का पालन-पोषण करने के लिए मेहनत करते रहे। इस हादसे ने एक बार फिर परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट — मनोज कुमार बिंद पत्रकार यूनाइटेड भारत बारा

Bara, Allahabad | Jul 14, 2026

सारीपुर मेले में यमुना स्नान के दौरान 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

चार बहनों के इकलौते भाई की मौत से बुझा घर का चिराग, मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के सारीपुर गांव में आयोजित आषाढ़ माह के पारंपरिक मेले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यमुना स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से 14 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मेले की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

मृतक की पहचान नैनी थाना क्षेत्र के डांडी महेवा गांव निवासी रितिक भारतीया (14) पुत्र पूर्नवासी भारतीया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रितिक अपने माता-पिता के साथ सारीपुर मेले में दर्शन-पूजन और यमुना स्नान के लिए पहुंचा था। स्नान करते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह किशोर को नदी से बाहर निकाला और परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

रितिक चार बहनों के बाद अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं चारों बहनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मेले में सुरक्षा इंतजामों को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि आषाढ़ माह के इस मेले में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना स्नान करने पहुंचते हैं, लेकिन नदी घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिखाई देती।

लोगों ने मांग की है कि ऐसे आयोजनों में प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती, बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत, लाइफ जैकेट, एंबुलेंस और पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

फिलहाल हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक मासूम की असमय मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

मनोज कुमार बिंद पत्रकार
यूनाइटेड भारत बारा

सारीपुर मेले में यमुना स्नान के दौरान 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम चार बहनों के इकलौते भाई की मौत से बुझा घर का चिराग, मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के सारीपुर गांव में आयोजित आषाढ़ माह के पारंपरिक मेले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यमुना स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से 14 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मेले की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान नैनी थाना क्षेत्र के डांडी महेवा गांव निवासी रितिक भारतीया (14) पुत्र पूर्नवासी भारतीया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रितिक अपने माता-पिता के साथ सारीपुर मेले में दर्शन-पूजन और यमुना स्नान के लिए पहुंचा था। स्नान करते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह किशोर को नदी से बाहर निकाला और परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रितिक चार बहनों के बाद अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं चारों बहनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मेले में सुरक्षा इंतजामों को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि आषाढ़ माह के इस मेले में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना स्नान करने पहुंचते हैं, लेकिन नदी घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिखाई देती। लोगों ने मांग की है कि ऐसे आयोजनों में प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती, बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत, लाइफ जैकेट, एंबुलेंस और पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक मासूम की असमय मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मनोज कुमार बिंद पत्रकार यूनाइटेड भारत बारा

Bara, Allahabad | Jul 13, 2026

प्रयागराज में भूमाफियाओं का बड़ा खेल, 83 बीघा सरकारी पहाड़ बेचने का आरोप; 19 लोगों पर एफआईआर दर्ज

लालापुर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर प्लाटिंग का मामला, राजस्व टीम की जांच के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

प्रयागराज। यमुनानगर के लालापुर थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोल्हैया स्थित सार्वजनिक खाते में दर्ज करीब 83 बीघा सरकारी पहाड़ पर अवैध कब्जा और प्लाटिंग करने के आरोप में निजी कंपनी के निदेशक समेत 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले में हल्का लेखपाल प्राची सिंह परिहार की तहरीर पर लालापुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोप है कि ड्रीम सिटी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी द्वारा सरकारी पहाड़ की भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी।

सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेदव्यास मिश्रा ने बताया कि उप जिलाधिकारी बारा के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। जांच के दौरान सार्वजनिक खाते में दर्ज पहाड़ की भूमि पर अतिक्रमण पाया गया। इसके बाद राजस्व विभाग की सूचना पर लालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

एसीपी बारा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: मनोज कुमार बिंद पत्रकार
यूनाइटेड भारत बारा

प्रयागराज में भूमाफियाओं का बड़ा खेल, 83 बीघा सरकारी पहाड़ बेचने का आरोप; 19 लोगों पर एफआईआर दर्ज लालापुर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर प्लाटिंग का मामला, राजस्व टीम की जांच के बाद पुलिस ने की कार्रवाई प्रयागराज। यमुनानगर के लालापुर थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोल्हैया स्थित सार्वजनिक खाते में दर्ज करीब 83 बीघा सरकारी पहाड़ पर अवैध कब्जा और प्लाटिंग करने के आरोप में निजी कंपनी के निदेशक समेत 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में हल्का लेखपाल प्राची सिंह परिहार की तहरीर पर लालापुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोप है कि ड्रीम सिटी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी द्वारा सरकारी पहाड़ की भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेदव्यास मिश्रा ने बताया कि उप जिलाधिकारी बारा के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। जांच के दौरान सार्वजनिक खाते में दर्ज पहाड़ की भूमि पर अतिक्रमण पाया गया। इसके बाद राजस्व विभाग की सूचना पर लालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी बारा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट: मनोज कुमार बिंद पत्रकार यूनाइटेड भारत बारा

Bara, Allahabad | Jul 13, 2026

भैंस बरामद कराने के नाम पर दीवान पर ₹4 हजार लेने का आरोप, कथित वीडियो वायरल; जांच की मांग

प्रयागराज। यमुनानगर के बारा थाना क्षेत्र की गन्ने चौकी में तैनात एक दीवान पर भैंस बरामद कराने के नाम पर पीड़ित परिवार से ₹4 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। इस मामले से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रुपये के लेन-देन को लेकर संबंधित पुलिसकर्मी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

पीड़िता सिया देवी का आरोप है कि पिछले माह उनकी पांच भैंसें चोरी हो गई थीं। काफी तलाश के बाद शनिवार को उन्हें जानकारी मिली कि उनकी भैंसें बारा थाना क्षेत्र के तेलघना गांव में रवि पटेल के यहां बंधी हुई हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता का आरोप है कि गन्ने चौकी में तैनात दीवान एहतेशाम खान ने भैंस बरामद कराने के नाम पर ₹4 हजार रुपये की मांग की और रुपये ले लिए। उनका कहना है कि पिछले दो दिनों से उन्हें चौकी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसी बीच रुपये के लेन-देन का कथित वीडियो वायरल होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भैंस बरामद कराने के नाम पर दीवान पर ₹4 हजार लेने का आरोप, कथित वीडियो वायरल; जांच की मांग प्रयागराज। यमुनानगर के बारा थाना क्षेत्र की गन्ने चौकी में तैनात एक दीवान पर भैंस बरामद कराने के नाम पर पीड़ित परिवार से ₹4 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। इस मामले से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रुपये के लेन-देन को लेकर संबंधित पुलिसकर्मी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पीड़िता सिया देवी का आरोप है कि पिछले माह उनकी पांच भैंसें चोरी हो गई थीं। काफी तलाश के बाद शनिवार को उन्हें जानकारी मिली कि उनकी भैंसें बारा थाना क्षेत्र के तेलघना गांव में रवि पटेल के यहां बंधी हुई हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि गन्ने चौकी में तैनात दीवान एहतेशाम खान ने भैंस बरामद कराने के नाम पर ₹4 हजार रुपये की मांग की और रुपये ले लिए। उनका कहना है कि पिछले दो दिनों से उन्हें चौकी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसी बीच रुपये के लेन-देन का कथित वीडियो वायरल होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Bara, Allahabad | Jul 13, 2026