बहादुरपुर में दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। मंडी मोहल्ला निवासी इंद्रपाल वंशकार ने आरोप लगाया कि रविवार को शाम लगभग पांच बजे रंजिश के चलते दीपक और दिनेश ने उस पर चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष के दीपक खटीक ने अवतार, इंद्रपाल सहित अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है।