लोहरदगा: सेवा भारती का 224वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 37 लोगों की हुई जांच, विशेषज्ञों ने दिए जरूरी चिकित्सकीय परामर्श
सामाजिक संगठन सेवा भारती की ओर से लोहरदगा शहर के चुन्नीलाल स्कूल परिसर में रविवार की सुबह 7:30 बजे 224वें साप्ताहिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सेवा भारती के जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल एवं सचिव संजय चौधरी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं