हाजीपुर: वैशाली DM के निर्देश पर हाजीपुर में PNG कनेक्शन विस्तार कार्य में तेज़ी, वार्ड 14 अंदरकिला मोहल्ला में कनेक्शन जारी
जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह के निर्देश के आलोक में नगर परिषद हाजीपुर क्षेत्र में पीएनजी कनेक्शन विस्तार का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस क्रम में वार्ड संख्या 14, अंदरकिला मोहल्ला में घर-घर पीएनजी कनेक्शन देने का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा पीएनजी कनेक्शन विस्तार कार्य की लगातार समीक्षा की जा रही है।