गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में अडाणी परिवार की आस्था, गौतम अडाणी के भाई विनोद अडाणी ने विधि-विधान से किया पिंडदान
बिहार के धार्मिक नगरी गया में शुक्रवार को 1 बजे देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडाणी के भाई विनोद शांतिलाल अडाणी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पिंडदान कर अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनकी पत्नी रजनबेन अडाणी भी उनके साथ मौजूद रहीं। एकदिवसीय गया श्राद्ध के अंतर्गत उन्होंने सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाकर विधिवत अनुष्ठान सम्पन्न किया।