पेण्ड्रा: पेंड्रा के खरड़ी में अंधविश्वास की भेंट चढ़ी महिला, जादू-टोने के शक में पत्थर से कुचलकर की गई हत्या
पेंड्रा थाना अंतर्गत कोड़गार चौकी के ग्राम खरड़ी में अंधविश्वास और आपसी रंजिश के चलते एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक महिला की जादू-टोने के शक में बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी धीरपाल श्याम के बेटे की कुछ समय पहले मौत हो गई थी।