बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपादन को लेकर मुजफ्फरपुर जिले के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों के प्रेक्षकों द्वारा समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार की उपस्थिति में सभी निर्वाची पदाधिकारी (आरओ)