केरसई: सिमडेगा के निर्मला हाई स्कूल खालीजोर मैदान में द्वितीय लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन
सिमडेगा के निर्मला हाई स्कूल खालीजोर मैदान में गुरुवार को 1 बजे द्वितीय लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष सोनी कुमारी पैंकरा एवं विधायक प्रतिनिधि दीपक जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बीआरसी के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में 8 से 12 वर्ष आयु वर्ग बच्चे शामिल हुए।