इटावा: नेविल रोड़ पर साइकिल सवार व्यक्ति को स्कूटी सवार टक्कर मारकर हुआ फरार, साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Etawah, Etawah | Feb 23, 2024 कोतवाली थाना क्षेत्र के नेविल रोड पर साइकिल से जा रहे कटरा साहब खां निवासी 35 वर्षीय अकरम पुत्र अख्तर हुसैन को तेज रफ्तार स्कूटी सवार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद अकरम के भाई अनवार ने उन्हें उपचार हेतु इटावा जिला चिकित्सालय पहुंचाया।डॉक्टर शिवम राजपूत ने स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल से सैफई PGI के लिए रैफर कर दिया।