कस्बा: गढ़बनैली विद्यालय में ऊर्जा संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग और मांडल
Kasba, Purnia | Apr 20, 2026 आदर्श रामानंद मध्य विद्यालय, गढ़बनैली में सोमवार को ईको क्लब फॉर मिशन के तहत ऊर्जा संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने नोडल शिक्षिका के निर्देशन में पेंटिंग एवं मांडल (रंगोली) बनाकर ऊर्जा बचत का संदेश दिया ।