सरधना: मामूली बात पर दबंगों ने किशोरी व उसके पिता पर किया हमला दोनों घायल गांव नवाब गढ़ी का मामला#video viral
सरधना नगर के गांव नवाबदारी में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर मौजूद किसी ने पूरी मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक युवक तथा महिला को बुरी तरह पीट रहे हैं वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीण दोनों को अलग करने का प्रयास कर रहे हैं।