रायपुर: हिम्मतगढ़ में विवाहिता को परेशान करने के आरोप में पति और ससुर को किया गया गिरफ्तार
रायपुर क्षेत्र के हिम्मतगढ़ में एक विवाहिता को परेशान करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे विवाहित के पति और ससुर को गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीमावर्ती मध्यप्रदेश निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसने उसकी बेटी की शादी हिम्मतगढ़ गांव में की है।लेकिन ससुराल में पक्ष के लोग उसे आएदिन परेशान करते है।