राजपुर: सड़क दुर्घटना में मृत चौकीदार को पुलिस लाइन में दिया गया राजकीय सम्मान, पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
Rajpur, Buxar | Apr 7, 2026 राजपुर में कार्यरत चौकीदार रितेश पांडेय की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। अकबरपुर पंचायत के कुसही गांव निवासी चौकीदार रितेश पाण्डेय बताया गया है। वे रोहतास के सासाराम जा रहे थे जब सेमरिया छलका के समीप एक अनियंत्रित गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार के नेतृत्व में एक विशेष शोक सभा का आयोजन किया।