फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद में देर शाम अचानक मौसम बदला, जोरदार आंधी के साथ बारिश, हजारों बीघा गेहूं की फसल पर पड़ेगा प्रभाव
फर्रुखाबाद में शनिवार दिन शाम लगभग 7:30 बजे मौसम ने करवट ली और जोरदार तरीके से आंधी चलने लगी और इसके साथ ही बूंदाबांदी भी शुरू हो गई और बारिश भी हुई इसका असर फर्रुखाबाद में खासकर गेहूं तंबाकू एवं सरसों किसानों पर पड़ेगा फर्रुखाबाद में बड़े स्तर पर गेहूं की फसल होती है जो की पक चुकी है बारिश के चलते उसमें काफी दिक्कत हो जाएगी।