जमुई: महिसौड़ी में भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में वार्ड पार्षद सहित 7 लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Aug 22, 2024 शहर के महिसौड़ी में भूमि विवाद को लेकर वार्ड पार्षद पति गौतम सिंह और उनके भाई गोपी सिंह के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडा व ईंट पत्थर चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष से वार्ड पार्षद शिम्पी सिंह सहित 5 लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से भी दो लोग घायल हो गए। उसके बाद घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई।