जमुई: पति व बच्चे को मारने की धमकी देकर अपराधी ने महिला से ठगा दो लाख 61 हज़ार, पीड़िता ने साइबर थाना में दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Aug 22, 2024 पति और बच्चे को सुरक्षित रखना है तो मेरा बात मानना होगा और पैसा देना होगा, वरना बच्चे का अपहरण कर लेंगे और पति को भी ठिकाने लगा देंगे। यह सुनते ही सिकंदरा नवाबटोली की रहने वाली शगुफ्ता यास्मीन डर गई और क्यू आर कोड पर 2 लाख 61 हज़ार रुपया भेज दी। उंसके बाद परिजन को जानकारी हुई तब साइबर थाना में आवेदन दिया गया।