जमुई: हक दो, वादा निभाव कार्यक्रम के तहत अंबेडकर स्थल से निकाला गया मार्च, जमुई अंचल कार्यालय में सभा कर किया प्रदर्शन
Jamui, Jamui | Aug 22, 2024 हक दो, वादा निभाओ,कार्यक्रम के तहत गुरुवार को भाकपा माले के राज्यव्यापी आह्वान के तहत दलित, गरीब पिछड़ा- अतिपिछड़ा समाज के लोगो ने अंबेडकर स्थल से मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व भाकपा माले नेता बाबू साहब सिंह, खेत मजदूर नेता बासुदेव राय, ट्रेड यूनियन नेता मो. हैदर के द्वारा किया गया। मार्च पूरे शहर का भ्रमण के बाद अंचल कार्यालय पहुंचकर सभा मे तब्दील हो गई।